भभुआ: आदर्श नुआवं गांव के पास दो बाइक की टक्कर में एक बाइक सवार मजदूर की मौत, सदर में कराया गया पोस्टमार्टम
Bhabua, Kaimur | Apr 1, 2026 आदर्श नुआंव गांव के पास दो बाइक की टक्कर में एक बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई। आज बुधवार को सुबह 8 बजे सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ कमलेश कुमार ने बताया कि मृतक मजदूर की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के अरइल गांव निवासी स्वर्गीय डमरीत बैठा के 45 वर्षीय पुत्र नंदलाल बैठा बताया जाता है। बताया गया कि मंगलवार की देर रात शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है।