बड़वानी: पुलिस अधीक्षक कार्यालय में राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन, कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक रहे उपस्थित
बड़वानी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल की उपस्थिति में गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों में राष्ट्रभावना, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा की भावना को सुदृढ़ करना रहा। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।