बांका: भीषण ठंड के कारण बांका में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 12 जनवरी तक बंद, डीएम का आदेश
Banka, Banka | Jan 8, 2026 बांका जिले में लगातार भीषण ठंड का सितम जारी है। इसको लेकर गुरुवार की दोपहर एक बजे डीएम नवदीप शुक्ला ने 9 जनवरी से 12 जनवरी तक स्कूल आंगनबाड़ी केंद्र शिक्षण संस्थान को बंद करने का आदेश जारी किया है। जारी किए गए आदेश में जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक की सभी कक्षाएं 12 जनवरी तक बंद रहेंगे।