इंदौर: पलासिया में सड़क हादसे में महिला की मौत, डॉक्टर से थेरेपी करवाकर लौट रही थी
Indore, Indore | Apr 5, 2025 इंदौर के पलासिया इलाके में भारती रायकवार नामक महिला अपने पति के साथ गीता भवन चौराहे स्थित डॉक्टर के पास थेरेपी कराने पहुंची थी। वहां से जब अपने पति के साथ लौट रही थी। इस दौरान बीच सड़क पर एक चैंबर आ गया। जिसमें गाड़ी जाने से उनका संतुलन बिगड़ गया। जिससे भारती गिर गई और उनके सिर में गंभीर चोट आई, जिससे महिला की मौत हो गई। जिसमें पुलिस ने मर्ग कायम किया है।