जीरो वेस्ट नैनीताल नैनिटेल्स और स्क्रैपडोर के सहयोग से 12 से 14 दिसंबर तक एक अनोखा अभियान शुरू करने जा रहा है। लोगों से घरों में जमा प्लास्टिक बोतलें दान करने की अपील की गई है। इन बोतलों को रीसायकल करके प्राप्त धनराशि का इस्तेमाल शहर के लावारिस कुत्तों के भोजन, इलाज और बचाव कार्यों में किया जाएगा।