मकर संक्रांति के पावन अवसर पर गाजीपुर के जमानियां विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सेवराई गांव में सामाजिक समरसता और सेवा भाव का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। समाजवादी पार्टी के जमानियां विधायक एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह की ओर से भव्य खिचड़ी भोज, कंबल वितरण और नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।