बुलंदशहर हाईवे मार्ग स्थित नवाब फार्म हाउस में आयोजित रोजगार मेले में सैकड़ों अभ्यर्थियों ने किया प्रतिभाग
Siyana, Bulandshahr | Mar 28, 2026
नगर के बुलंदशहर हाईवे मार्ग स्थित नवाब फार्म हाउस में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में नगर क्षेत्र के अलावा दर्जनों अन्य शहरों के युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। शनिवार को आयोजित रोजगार मेले का शुभारंभ चौपाल फाउंडेशन के अध्यक्ष दर्श वत्स ने किया। मेले में मौजूद दर्जनों प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया। इस दौरान सैकड़ो युवा मौजूद रहे।