दुमका परिसदन में भाजपा की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी जिलाध्यक्ष गौरव कांत ने की। बैठक के बाद जिला अध्यक्ष ने बताया कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर भाजपा द्वारा सुशासन दिवस मनाया जाएगा। इसे लेकर जिला स्तरीय टीम का गठन किया है। अंजुला मुर्मू को जिला संयोजक, गुंजन मरांडी, बिमान सिंह व संतोष सोरेन को सह संयोजक बनाया गया है।