सफीपुर: सफीपुर के आसीवन थाना क्षेत्र में युवक पर मधुमक्खियों का हमला, ग्रामीणों ने बचाया, मियागंज अस्पताल में इलाज जारी
Safipur, Unnao | Nov 13, 2025 सफीपुर आसीवन थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। आज गुरुवार शाम 6 बजे अरेर खुर्द गांव निवासी गुड्डू पुत्र बलदेव पर मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार, गुड्डू खाद खरीदने रसूलाबाद गया था, जहां चौराहे पर पहुंचते ही सैकड़ों मधुमक्खियों ने उसे घेर लिया। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बड़ी मुश्किल से उसे बचाया।