बहराइच के विकास भवन के पास एक दुकान पर DSO नरेंद्र तिवारी की टीम ने छापा मारा, जहां से 11 गैस सिलेंडर बरामद किए गए। इनमें 5 छोटे और 6 बड़े सिलेंडर शामिल हैं। दुकानदार घरेलू गैस सिलेंडर से अवैध रूप से भर रहा था। प्रशासन ने बरामद सिलेंडरों को जप्त कर लिया है। यह मामला बहराइच कोतवाली देहात इलाके का है। EC एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया।