सोनभद्र के बेसिक शिक्षा विभाग घोरावल के तत्वावधान में केवली गांव में दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ बुधवार परिषदीय विद्यालय परिसर में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक घोरावल डॉ. अनिल कुमार मौर्य एवं ब्लॉक प्रमुख दीपक पटेल ने संयुक्त रूप से किया प्रतियोगिता के शुभारंभ से पूर्व मुख्य अतिथियों ने प्रतिभागी विद्यार्थियों को सराहा।