मांगरौल: झाडवा गांव से दो दर्जन से ज्यादा पैदल यात्री अच्छी बारिश व सुख समृद्धि की कामना को लेकर कलमंडा भैरूजी के लिए हुए रवाना
Mangrol, Baran | Sep 9, 2024 मांगरोल तहसील क्षेत्र के झाड़वा गांव से अच्छी बारिश व सुख समृद्धि की कामना को लेकर दो दर्जन से ज्यादा पैदल यात्री कलमंडा भेरुजी मध्य प्रदेश के लिए रवाना हुए। पदयात्रा मांगरोल में पहुंचने पर सुभाष सर्किल के पास लोगों ने पदयात्रियों का माला पहनाकर स्वागत किया। पद यात्रियों ने मांगरोल की जनता का आभार व्यक्त किया।