मांगरौल: मूडंली गांव में पुलिया के समीप खेतों में जाने वाला आम रास्ता हुआ क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों ने अंता विधायक को दिया ज्ञापन
Mangrol, Baran | Sep 8, 2024 मांगरोल क्षेत्र के मूंडली गांव में पुलिया के नजदीक खेतों में जाने जानें वाला आम रास्ता बारिश से पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। इस रास्ते को लेकर गांव के दर्जनों किसान कई बार पीडब्ल्यूडी अधिकारियों एवं उच्च अधिकारियों अंता एक्सएन अशोक सन्नाडय से भी मिल चुके हैं लेकिन अभी तक इस सड़क के नाले को नहीं बनाया गया है। इसके कारण किसानों को परेशानी हो रही है।