राहे: श्रद्धानंद रोड में दुकान से 1.50 लाख नगदी की चोरी
Rahe, Ranchi | May 25, 2024 कोतवाली थाना क्षेत्र के श्रद्धानंद रोड में आर्य समाज मंदिर के समीप दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने 1.50 लाख रुपए नगद की चोरी कर ली। चोरी की जानकारी दुकानदार चंदन कुमार सिंह को उस समय हुई, जब वे दिन के दस बजे दुकान पहुंचे।