नौहट्टा में बच्चा चोरी की अफवाह से मचा हड़कंप, पूरी रात पहरा देते रहे ग्रामीण रोहतास जिले के नौहट्टा थाना क्षेत्र के देवीपुर और बिशुनपुर गांव में बच्चा चोर की अफवाह से हड़कंप मच गया। अफवाह फैलते ही ग्रामीण इधर-उधर दौड़ने लगे और कई लोग पूरी रात जागकर गांव में पहरा देते रहे।