रामपुर: विकास भवन में डोर-टू-डोर वेस्ट कलेक्शन के लिए 200 ई-रिक्शा को राज्यमंत्री ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
Rampur, Rampur | May 16, 2025 शुक्रवार को सुबह 11 बजे विकास भवन परिसर में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत रामपुर जनपद में अभिनव पहल करते हुए ग्रामीण क्षेत्र के डोर टू डोर वेस्ट कलेक्शन के लिए 200 ई रिक्शा को राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख व विधायक आकाश सक्सेना ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। साथ ही वीडियो कांफ्रेंसिंग रूम का रिबिन काटकर उदघाटन किया गया।