सासाराम: कादिरगंज के हनुमान मंदिर के पास से दरिगांव थाने की पुलिस ने 30 लीटर देसी चुलाई शराब को किया बरामद, प्राथमिकी दर्ज
दरिगांव थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कादिरगंज हनुमान मंदिर के पूर्व पोखरा से एक प्लास्टिक के गैलन में रखे हुए 30 लीटर देसी चुलाई शराब को बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात शराब करोबारियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया है। पुलिस कांड दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल करते हुए अग्रिम कार्रवाई कर रही है।