बांका: ककवारा चौक के पास बोलेरो की टक्कर से युवक जख्मी, अस्पताल में भर्ती
Banka, Banka | Oct 23, 2025 ककवारा चौक के पास बोलेरो के ठोकर से एक युवक जख्मी हो गया। जख्मी युवक झारखंड के दुमका जिले के शिवपाल यादव बताया जा रहा है। घटना गुरुवार को दोपहर बाद करीब 1:00 की है। बताया जा रहा है की घटना तब हुई जब शिवपाल यादव सड़क पार कर रहा था। इस घटना के बाद जख्मी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही घटना की जानकारी जख्मी के परिजनों को भी दे दी गई है।