कानपुर: चकेरी थाना क्षेत्र में इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल ने क्लर्क पर लगाया छेड़खानी का आरोप, प्रिंसिपल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज
चकेरी थाना क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल ने क्लर्क के खिलाफ छेड़खानी और धमकाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एडीसीपी ईस्ट अंजलि विश्वकर्मा ने सोमवार 4 बजेबताया कि प्रिंसिपल की तहरीर पर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एक कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट के बाद मामले में आरोपी को जेल भेजा जाएगा।