सिलवानी: सिंघोरी अभ्यारण्य में वन माफिया बेखौफ, सागौन समेत कीमती वृक्षों की अवैध कटाई जारी
Silwani, Raisen | Dec 19, 2025 सिंघोरी अभ्यारण्य क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कस्बा बम्होरी के जंगलों में सागौन सहित अन्य कीमती वृक्षों की बड़े पैमाने पर अवैध कटाई का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि यह पूरा खेल वन विभाग की नाक के नीचे चल रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी मूक दर्शक बने हुए नजर आ रहे हैं।