खजनी: दुकान बंद करके घर जा रहे बेलघाट थाना क्षेत्र के ढबिया के ग्राम प्रधान व उनके भाई पर अराजक तत्वों ने किया हमला
गोरखपुर जनपद के बेलघाट थाना क्षेत्र के ढबिया ग्राम सभा के दिलमनपुर टोले के निवासी व वहां के ग्राम प्रधान राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेलघाट कस्बे में कपड़े की दुकान है, जहाँ मंगलवार की देर शाम 6 : 30 बजे दुकान बंद करके अपने भाई के साथ वह घर जा रहे थे, तभी रास्ते में बादल पुत्र शिशुपाल व राहुल पुत्र संजय निवासीगण ढबिया ने उनके ऊपर लोहे की राड से हमला कर दिया, जिससे उनके सिर मे काफि चोट आई है।