श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के फुलवरिया बगरूआ मुख्य मार्ग पर मंगलवार की रात 8:00 बजे बाइक और पिकअप में जोरदार टक्कर हुई। जिससे बाइक सवार की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान कर परिजनों को सूचना दिया ।और शव को पोस्टमार्टम के लिए देवरिया मोर्चरी भेज दिया।