ओरमांझी: हेन्देबिली के गुंजा में सरना आदिवासी समिति के द्वारा करम पूजा महोत्सव सह मिलन समारोह का आयोजन
ओरमांझी प्रखण्ड के हेन्देबिली के गुंजा में सरना आदिवासी समिति के द्वारा करम पूजा महोत्सव सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक राजेश कच्छप शामिल हुए। इस दौरान ग्रामीणों के द्वारा विधायक का पारंपरिक रीति रिवाज के साथ स्वागत किया गया । मौके पर सैकड़ो की संख्या में लोग शामिल थे ।