बांदा: क्योटरा रेलवे क्रॉसिंग में ट्रेन की चपेट में आकर किशोरी घायल, पुलिस ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती
Banda, Banda | Jan 27, 2026 बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के क्योटरा रेलवे क्रॉसिंग में ट्रेन की टक्कर लगने की वजह से एक किशोरी घायल हो गई है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस नें घायल किशोरी को बांदा जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। किशोरी बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के जरैली कोठी मोहल्ले की निवासी है।