बीसलपुर: रिछोला घासी गांव में पूरी रात पेड़ पर बैठे पांच लोगों को रेस्क्यू कर निकाला बाहर।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रिछोला घासी में आए सैलाब में गांव से कुछ दूरी पर स्थित एक बाग में सैलाब का पानी बढ़ जाने के कारण ग्रामीण पेड़ के ऊपर चढ़ गए कुछ ही देर में वहां पानी लगभग 10 फिट हो गया इसके बाद उन्होंने चिल्लाना शुरू किया तो ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी पुलिस ने उनका रेस्क्यू कराकर उन्हें सुरक्षित उनके घर भेज दिया।