बीसलपुर: जसौली दिवाली पुलिया के पास साथियों के साथ बाढ़ देखने गया युवक गहरे पानी में बहा तलाश जारी
बीसलपुर पीलीभीत मार्ग स्थित गांव जसौली दिवाली में अपने साथियों के साथ बाढ़ देखने गया एक युवक पैर फिसल जाने के कारण बाढ़ के गहरे पानी में बह गया जिसकी तलाश पिछले कई घंटे से जारी है तथा रेस्क्यू करने के लिए एनडीआरएफ की टीम का इंतजार किया जा रहा है वही युवक की तलाश लगातार जारी है