मुरादाबाद: मझोला पुलिस ने 2 वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
लोकसभा चुनाव के मद्दे नज़र एसएसपी हेमराज मीणा के द्वारा जिले भर में अपराधियों और वारंटी को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें मझोला पुलिस ने सोमवार को दो वारंटी को गिरफ्तार करते हुए जिला अस्पताल में मेडिकल कराकर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया आरोपियों के खिलाफ पूर्व में कई थानों में मुकदमे दर्ज है।