रहुई: इमामगंज गांव में जर्जर मकान गिरने से 14 वर्षीय बालक की मौत, दादी और भाई गंभीर रूप से घायल
Rahui, Nalanda | Aug 20, 2025 रहुई थाना क्षेत्र के इमामगंज गांव में बीती रात दर्दनाक हादसा हो गया। जहां लगभग 60 साल पुराना जर्जर मकान अचानक भर भराकर गिर पड़ा और मलबे में एक ही परिवार के तीन लोग दब गए। इस हादसे में 14 वर्षीय आशीष कुमार की मौत हो गई। जबकि उसकी दादी और छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक आशीष अपने छोटे भाई और दादी के साथ घर में सो रहा था।