झालरापाटन: झालरापाटन के मंदिरों में गोवर्धन पूजा का आयोजन, बड़ी संख्या में महिलाएं हुईं शामिल
झालरापाटन में मंगलवार को देवस्थान विभाग के तत्वावधान में गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। यह पूजा द्वारकाधीश मंदिर और गिंदोर दरवाजा बाहर स्थित कल्याण राय मंदिर में हुई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा में शामिल होने पहुंचे। सुबह 10:30 बजे मंगला, श्रृंगार और राजभोग दर्शन के बाद मंदिर के कंवरा चौक में गाय के गोबर से गोवर्धन जी का प्रतिरूप बनाया गया।