झालरापाटन: झालरापाटन नगर पालिका में दीपावली पूजन, अध्यक्ष वर्षा चांदवाड़ ने वाहनों का पूजन किया
झालरापाटन नगर पालिका में सोमवार शाम दीपावली पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती वर्षा मनीष चांदवाड़ ने लक्ष्मी पूजन किया और सभी वाहनों की पूजा-अर्चना की। प्रवक्ता अभिषेक मंत्री ने मंगलवार सुबह 7:00 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि यह पूजन पंडित महेश शर्मा और राजेंद्र शर्मा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया गया।