देहरादून: गैरसैण के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मोहन भंडारी ने बजट को लेकर सरकार पर उठाए सवाल
ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मोहन भंडारी ने सरकार पर सवाल उठाए है। उन्होंने कहा कि गैरसैंण को लेकर सरकार पहले भी बड़े-बड़े दावे कर चुकी है। लेकिन वहां के विकास पर को ध्यान नहीं दिया जा रहा है इस बार पर बजट में गैरसैंण को कुछ नहीं मिला है। सरकार ने ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण को घोषित तो किया है लेकिन वहां से मुंह फेर लिया है।