जींद: जींद शहर में गीता महोत्सव पर निकली शोभायात्रा, चेयरपर्सन डॉ. अनुराधा सैनी ने दिखाई हरी झंडी
जींद नगर परिषद की चेयरपर्सन डाॅ अनुराधा सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार का जिला स्तर पर गीता महोत्सव का आयोजन करने का निर्णय प्रशंसनीय है। भगवान श्री कृष्ण का गीता संदेश हमारे अज्ञान का अंधकार दूर करता है। भारतीय संस्कृति में गीता का एक उच्च स्थान हैं। आज भारतीय संस्कृति के ज्ञान के प्रसार में गीता महोत्सव एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है।