मिर्ज़ापुर: छपरा से महागठबंधन के विधायक प्रत्याशी खेसारी लाल यादव ने मां विंध्यवासिनी का किया दर्शन, बिहार चुनाव पर दिया बयान
बिहार के छपरा से महागठबंधन के विधायक प्रत्याशी रहे खेसारी लाल यादव ने विंध्याचल पहुंचकर मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया है। मीडिया से उन्होंने बयान दिया कि वहां गठबंधन की सरकार बिहार में बन रही है। 70 प्रतिशत से अधिक मतदान होना इसका संकेत है। कहां की वह मां के परम भक्त हैं, इसलिए दर्शन करने आए हैं। चुनाव में जीत मिली तो वादा पूरा करेंगे।