सिंगरौली: डिगवाह के जंगल में डोरी बीनने गए व्यक्ति पर भालुओं का हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
लंघाडोल थाना क्षेत्र के डिगवाह गांव में डोरी बीनने जंगल गये पति पत्नी पर चर जंगली भलुओं ने हमला कर दिया जिसमें पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि घायल की हालत नाजुक बनी हुयी है।