शाहजहांपुर: भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी कर प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के पदाधिकारियों की सिचाई विभाग डाक बंगला परिसर में बैठक संपन्न हुई। उसके बाद नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। जिसमे उन्होंने मांग की है कि, भारत सरकार एमएसपी गारंटी कानून पर किया गया वादा पूरा करें। किसानों का कर्ज माफ किया जाए। जिससे किसानों अपनी फसल का सही मूल्य पा सके।