शाहजहांपुर: नगर आयुक्त के निर्देश पर चयनित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जलकल विभाग द्वारा दिया गया प्रशिक्षण
शाहजहांपुर महानगर में नगर आयुक्त कामता प्रसाद सिंह के निर्देश पर नगरीय विकास अभिकरण डूडा के अंतर्गत चयनित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जलकल विभाग द्वारा वॉटर टेस्टिंग का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्य नगरीय विकास अभिकरण डूडा एवं जलकल विभाग के अधिकारी गण मौजूद रहे।