शाहजहांपुर: रामचंद्र मिशन के दलेलगंज में ई-रिक्शे की टक्कर से बाइक सवार घायल, 75000 लूटने का आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार
चौक कोतवाली क्षेत्र के कनौजिया के पास के रहने वाले मोहम्मद तकी गुरूवार की रात रोजा जा रहे थे। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के दलेलगंज के पास ई-रिक्शे की टक्कर से बाइक सवार तकी घायल हो गए। आरोप है कि एक्सीडेंट के बाद मौके पर आठ दस लोग आ गए। उन्होंने तमंचे के बल पर घायल की जेब में रखे 75 हजार रुपये लूट लिए। घायल की बेटी ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।