मोहनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मानपुर थाने की पुलिस ने तीन अलग-अलग जगहों से बेलटुटी मामले में तीन वारंटी को गिरफ्तार किया है। थाना तक संजय कुमार ने रविवार को शाम 5:00 बजे बताया कि ग्राम सहनु से इंद्रदेव दास ग्राम सिरियावां टोला धरमपुरा से संजय साव और ग्राम हिरी बगीचा से विकास यादव को गिरफ्तार किया गया जिन्हें आवश्यक कार्रवाई के बाद जेल भेजा गया।