निघासन: बिछुली गांव में खेत बेचने के बाद खरीदार ने नहीं दिए बकाया ₹5,70,000, पीड़ित ने पुलिस को दी लिखित तहरीर
निघासन तहसील क्षेत्र के अंतर्गत पढ़ुआ थाना क्षेत्र के बिछुली गांव निवासी रामकुमार पुत्र बराती लाल ने अपना खेत बीते 29 सितंबर 2024 को ₹800000 का गांव के ही श्रीपाल को बेचा था। श्रीपाल ने पीड़ित को ₹2,30000 रुपए दे दिए थे और ₹5,70000 उधर कर दिए थे। तय समय पर पैसा श्रीपाल ने पीड़ित को नहीं दिया है। जिसकी लिखित तहरीर पीड़ित ने पुलिस को दी है।