राजगढ़: राजगढ बस स्टेण्ड की मारवाड प्रिंटिंग व महला प्रेस गली में साफ-सफाई न होने के विरोध में दुकानदारों ने किया प्रदर्शन
Rajgarh, Churu | Jan 31, 2026 बस स्टेण्ड राजगढ पर महला मार्केट एवं मारवाड़ प्रिंटिंग वाली गली के मुख्य रास्ते पर गत छ: माह से अधिक समय से सफाई व्यवस्था नहीं होने के आरोप में दर्जनों लोगों नेनारेबाजी कर प्रदर्शन किया। दुकानदारों ने बताया कि महला मार्केट, मारवाड़ प्रिंटिंग प्रेस व महला ऑफसेट वाली गली सडक़ मार्ग पर पिछले छ: माह से सफाई कर्मचारी सफाई करने नहीं आते हैं व साफ सफाई नही होती है।