बेल्थरा रोड: तिरनई चट्टी पर कहर बनी रफ्तार: बुलेट ने बाइक को रौंदा, तीन घायल, एक मीटर रीडर की मौत से मचा कोहराम
बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के तिरनई चट्टी पर शनिवार दोपहर करीब 12 बजे तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। अनियंत्रित बुलेट बाइक ने पहले एक बाइक को जोरदार टक्कर मारी, फिर सड़क किनारे खड़े युवक को चपेट में ले लिया। इस भीषण हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।