दुर्ग: भिलाई स्टील प्लांट में कर्मियों से गेट पर नंबर लेने में डरने की जरूरत नहीं, यह सिर्फ सर्वे है
Durg, Durg | Dec 18, 2025 भिलाई इस्पात संयंत्र में कर्मचारियों के आवश्यक कार्य से गेट से निकलने के दौरान पर्सनल विभाग द्वारा कर्मचारियों का पर्सनल नंबर नोट किए जा रही हैं, जिससे कर्मचारी काफी भयभीत हो गए हैं। लगातार यूनियन पदाधिकारियों को इसकी शिकायत मिल रही है। कर्मचारियों के अनुसार गेट में जो पर्सनल नंबर नोट हो रहा है, उससे उन पर कार्रवाई होगी।