गढ़पुरा: बाबा हरिगिरिधाम गढ़पुरा में बीजेपी अनुसूचित मोर्चा ने संत रविदास जयंती सप्ताह मनाया
गढ़पुरा प्रखंड मुख्यालय के बाबा हरिगिरि धाम गढ़पुरा परिसर में सोमवार भाजपा अनुसूचित मोर्चा के द्वारा संत शिरोमणि रविदास की जयंती सप्ताह मनाई गई. इस दौरान भाजपा अनुसूचित मोर्चा की जिला अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार उर्फ उमेश पासवान, पूर्व विधायक रामानंद राम, प्रदेश प्रवक्ता राम विनोद राम समेत कई लोग मौजूद थे।