केसठ: छेरा नदी में डूबे युवक का शव मिला, दोस्तों के साथ नहाने गया था, गहरे पानी में डूबने से हुई मौत
Kesath, Buxar | Oct 10, 2025 केसठ गांव निवासी युवक अयोध्या कुमार उर्फ कल्लू का शव शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे बाली फाल के समीप से बरामद किया गया। गुरुवार की दोपहर वह अपने दोस्तों के साथ छेरा नदी में नहाने गया था, इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से डूब गया था। घटना की सूचना पर स्थानीय लोगों ने गुरुवार देर शाम तक काफी खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली।