फैज़ाबाद: गोसाईगंज थाना की पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
एसएसपी राजकरन नैय्यर के दिशा निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक परशुराम ओझा के नेतृत्व में थाना गोसाईगंज की पुलिस टीम ने एक अभियुक्त वीरेंद्र कुमार पुत्र हरिराम निवासी ग्राम आशापुर को चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर थाना गोसाईगंज में मुकदमा पंजीकृत कर माननीय न्यायालय रवाना किया।