फैज़ाबाद: कैंट पुलिस ने होली पर अवैध शराब के कारोबार को रोकने के लिए दो लोगों को किया गिरफ्तार
कैंट पुलिस ने होली पर अवैध शराब के कारोबार को रोकने के लिए जमथरा माझा क्षेत्र में छापा मारकर कार्रवाई की। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। काफी संख्या में भट्ठियां व लहन नष्ट कराया है। इसमें कुछ क्षेत्र गोंडा जिले का भी बताया गया है।कछार इलाकों में पुलिस ने छापा मारकर कार्रवाई की है। इस दौरान शराब बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं।