इस्माइलपुर प्रखंड अंतर्गत नारायणपुर चंडीस्थान निवासी शंकर मंडल की बुधवार की शाम 4:00 बजे खेत में सांप ने काट लिया। जिसे उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इस्माइलपुर ले जाया गया। सही उपचार न होने के कारण उसे भागलपुर ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।