भिवानी: हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद नहीं खोला जा रहा शंभू बॉर्डर : AAP की प्रदेश उपाध्यक्ष इंदु शर्मा
आम आदमी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष इंदु शर्मा ने हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद बीजेपी सरकार द्वारा शंभू बॉर्डर नहीं खोलने के मुद्दे पर हरियाणा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि हाइकोर्ट ने शंभू बॉर्डर और खनौरी बॉर्डर को लेकर कहा था कि स्टेट हाईवे को किसी भी हालत में बंद नहीं किया जा सकता। जिसको लेकर हाईकोर्ट ने 10 जुलाई को 7 दिन में बॉर्डर खोलने का आदेश दिया था।