तेघरा: तेघड़ा अनुमंडल पदाधिकारी ने छठ घाटों का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा और संरक्षण का लिया जायजा
तेघड़ा अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार अपने कई सहयोगी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉक्टर रविंद्र मोहन प्रसाद के साथ तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत दर्जनों गंगा छठ घाट का औचक निरीक्षण किया।यह निरीक्षण गुरुवार को शाम के चार बजे के करीब की गई।जिसमें छठ वर्तीयों के द्वारा घाटों पर अर्ग देने के दौरान सावधानी सुरक्षा,संरक्षण को लेकर निरीक्षण किया गया।