तेघरा: चमथा गंगा घाट पर रस्सी से घेरने के दौरान एक युवक डूबा, खोज में स्थानीय गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम लगी
चमथा गंगा घाट पर पिछले दिन पानी के अंदर रस्सी से घेर देने के दौरान एक व्यक्ति डूब गया।जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।परिजनों के द्वारा कार्यवाही शुरू की गई स्थानीय गोताखोरों ने खोजबीन शुरू किया,लेकिन उक्त व्यक्ति नहीं मिल पाया।इसके बाद शुक्रवार को सुबह आठ से ही स्थानीय गोताखोर एवं एसडीआरएफ की टीम लगातार ढूंढ रहे हैं,लेकिन उसे व्यक्ति का कोई पता नहीं चला